सुप्रीम कोर्ट में 18 मई से 19 जून तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी, इसके लिए 5 बेंच बनाईं

सुप्रीम कोर्ट में इस बार गर्मियों की छुट्टियां नहीं होंगी। इस दौरान अब पांच बेंच मामलों की सुनवाई करेंगी।हर बेंच में तीन जज होंगे। ये बेंच वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए नए, लंबित और तत्कालमामलों की सुनवाई करेंगीं। देश की सबसे बड़ी अदालत में 18 मई से 6 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टी होती है।

पेंडिंग केस जल्द निपटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में 13 मई से सिंगल जज की बेंच भी सुनवाई कर रही है।सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली हुआ।आमतौर पर सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच में कम से कम दो जज होते थे। सिंगल जज बेंच जमानत के मामलों में स्पेशल लीव पिटीशन (एसएलपी) और सभी तरह के ट्रांसफर केसों की सुनवाई करेगी।

सिंगल जज बेंच सात साल तक की सजा के मामलों में जमानत या अग्रिम जमानत याचिकाओं पर भीसुनवाई करेगी। अभी तक ऐसे मामलों में दो जजों की बेंच सुनवाई करती थी। पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने नियमों में बदलाव कर सिंगल जज बेंच को मंजूरी दी थी।

सुप्रीम कोर्ट जरूरी मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कर रहा
कानून मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल जुलाई तक सुप्रीम कोर्ट में 11.5 लाख केस पेंडिंग थे। कोरोना संकट की वजह से सुप्रीम कोर्ट बहुत ज्यादा जरूरी मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Supreme Court Hearing Via Video Conferencing Latest News Details Updates; May 18th To June 19 2020


source https://www.bhaskar.com/national/news/supreme-court-hearing-via-video-conferencing-latest-news-details-updates-127304122.html

Post a Comment

0 Comments