बीएसई 183 अंक और निफ्टी 53 पॉइंट ऊपर खुला, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 529 अंक ऊपर बंद हुआ था

सप्ताह में आज बुधवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 183.81अंक ऊपर और निफ्टी 53.15पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। हालांकि,15 मिनट की ट्रेडिंग के दौरान ही बाजार में गिरावट आ गई और बीएसई 58.05 अंक नीचे आ गया। अभीबीएसई 17.69 अंक नीचे 30,591.61 पर और निफ्टी 6.10 पॉइंट नीचे 9,022.95 पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले मंगलवार को बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल सुबह बीएसई 191.68 अंक ऊपर और निफ्टी 60.50 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 414 अंकऊपर गया, लेकिन करीब 1.30 PM पर इसमें गिरावट शुरू हो गई और बीएसई 160 अंक नीचे चला गया। कारोबार के अंत में बीएसई 63.29 अंक नीचे 30,609.30 पर और निफ्टी 10.20 पॉइंट नीचे 9,029.05 पर बंद हुआ।
दुनियाभर के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ बंद
मंगलवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.17 फीसदी की बढ़त के साथ 529.95 अंक ऊपर 24,995.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.17 फीसदी बढ़त के साथ 15.63 अंक ऊपर 9,340.22 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.23 फीसदी बढ़त के साथ 36.32 पॉइंट ऊपर 2,991.77 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 6.18 अंक नीचे 2,840.37 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,50,793 हो गई है। इनमें 82,161 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 64,277 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,344 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 56 लाख 83 हजार 802 हो चुकी है। इनमें 3 लाख 52 हजार 200 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,00,572 हो चुकी है।

09:37 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:34 AMनिफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स;हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर में सबसे ज्यादा उछाल है।

09:30 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से 11 में बढ़त और 12 में गिरावट है।

09:26 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 29 में बढ़त और 3 में गिरावट है।

09:21 AM बीएसई 30 में शामिल 14 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 16 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:15 AM बीएसई 131.37 अंक ऊपर 30,740.67 पर और निफ्टी 28.55 पॉइंट ऊपर 9,057.60 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मंगलवार को बीएसई 63 अंक नीचे 30,609 पर बंद हुआ था, लेकिन आज ये 183 अंक ऊपर खुला है


source https://www.bhaskar.com/business/news/bse-nse-sensex-today-stock-market-latest-update-may-27-share-market-trade-bse-nifty-sensex-live-news-updates-127345179.html

Post a Comment

0 Comments