उत्तर प्रदेश में आने वालेमजदूरों के साथ हादसे हो रहे हैं। कहीं रेलवे ट्रैक पर जान गंवा रहे हैं तो कहीं बस या ट्रक की टक्कर से एक पल में सब कुछ खत्म हो जा रहा है। मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात हुए हादसे केबाद अब औरैया की घटनाइसी की गवाही दे रहीहै। कहा जा रहा है किऔरैया में 24 से ज्यादा और भी मजदूरों की जान जासकती थी, अगर वे एक कप चाय के लिए न रुके होते। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से आए डीसीएम (मिनी ट्रक) में सवार कुछ लोगढाबे परचाय पीने के लिए रुके थे, तभी राजस्थान से आने वालेदूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जो लोग बाहर थे, वे बच गए। बाकी दोनों वाहनों में सवार 24 लोगों की की जान चली गई,35 लोग जख्मी हुए हैं।
डीसीएम में सवार ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के थे। एक लंबा सफर तय करऔरैया के पास चिरूहली इलाके में एक ढाबे पर पहुंचे थे। पूरी रात डीसीएम में काटने के बाद सुबह होने वाली थी। लेकिन, इसे मजदूरों की बदकिस्मती कहें या काल का कुचक्र कि वे सुबह का सूरज नहीं देख पाए।जिंदगी की अंगड़ाई, मौत की आहट को नहीं भांप सकी। काली रात ने चंद लम्हों में सब कुछ खत्मकर दिया।
सुबह होने से पहले चाय पीने के लिए रुके थे मजूदर
सुबह होने से पहले मजदूरों को चाय पीने की तलब लगी और शायद इसी चाय ने ही उनकी जिंदगी और मौत के बीच फासलाकर दिया। हादसे में मरने वालों में ज्यादातर मजदूर टक्कर मारने वाले ट्रक मेंथे। इसमें 30 मजदूर सवार थे। इस ट्रक में चूने की बोरियां लदी थीं। कई मजदूर नींद में ही मौत के आगोश में समा गए। घटना के बाद सामने आई एक तस्वीर में मजदूरों के सामान के ढेर को भी देखा जा सकता है।हादसा राजस्थान से आ रहे ट्रक ड्राइवर कोझपकी लगने से हुआ। टक्कर के बाद दोनों ट्रक पलट गए।
यूपी के मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात 6 मजदूरों की जान गई थी
दो दिन पहले हीमध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में तीन हादसों में 16 मजदूरों की जान गई थी। मध्य प्रदेश के गुना में बस और कंटेनर की टक्कर में यूपी के8 मजदूरों की मौत हुई। 54 जख्मी हो गए थे। इधर,उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार देर रात रोडवेज की बस ने 6 मजदूरों कि कुचल दिया। ऐसा ही एक हादसा बिहार में भी हुआ था। यहां भी प्रवासियों की बस ट्रक से टकराई। दो लोगों की जान चली गई थी। इससे पहले नरसिंहपुर में भी आम से भरा ट्रक पलटने से यूपी के5 मजदूरों की मौत हो गई थी।ये लोगट्रक में छिपकर आगरा जा रहे थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/a-cup-of-tea-has-created-a-gap-between-life-and-death-lifes-fire-could-not-detect-the-sound-of-death-127307428.html

0 Comments
No links
Emoji