कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 2,415हो गई है। पिछले दिन दिनों में 322 लोगों की जान चली गई। मंगलवार को 121 संक्रमितों ने दम तोड़ा। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 53 लोग थे। इसी के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 900 पार हो गई। अब तक 921 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 556 संक्रमित मुंबई से थे। गुजरात में 24 संक्रमितों की जान गई। यहां अब तक 537 मरीजों की मौत हो चुकी है।
उधर, दिल्ली में 13 जबकि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 8-8 मौतें हुईं। राजस्थान में 4, मध्य प्रदेश में 4, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में 2-2, आंध्र प्रदेश, असम औरपंजाब में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा। इसके पहले देश में सोमवार को 81 लोगों की मौत हुई थी। अब तक एक दिन की सबसे ज्यादा 126 मौतें 5 मई को हुई थीं। इसके अलावा 10 मई को 112 लोगों की मौत हुई थी और 9 मई को 109 लोगों ने जान गंवाई थी।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 921 |
| गुजरात | 537 |
| मध्य प्रदेश | 225 |
| पश्चिम बंगाल | 198 |
| राजस्थान | 117 |
| दिल्ली | 86 |
| उत्तर प्रदेश | 82 |
| आंध्र प्रदेश | 46 |
| तमिलनाडु | 61 |
| तेलंगाना | 32 |
| कर्नाटक | 31 |
| पंजाब | 32 |
| जम्मू कश्मीर | 10 |
| हरियाणा | 11 |
| बिहार | 06 |
| झारखंड | 03 |
| हिमाचल प्रदेश | 03 |
| केरल | 03 |
| असम | 04 |
| उत्तराखंड | 01 |
| मेघालय | 01 |
| ओडिशा | 03 |
| चंडीगढ़ | 03 |
| पुडुचेरी | 01 |
| कुल | 2415 |
टॉप-7 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 556 |
| अहमदाबाद | 421 |
| पुणे | 164 |
| कोलकाता | 135 |
| इंदौर | 92 |
| जयपुर | 60 |
| उज्जैन | 45 |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/322-people-died-in-3-days-so-far-921-infected-have-died-in-maharashtra-death-toll-in-gujarat-reached-537-127296921.html

0 Comments
No links
Emoji